
My Safe World

स्वतंत्रता दिवस समारोह

Colours of India

Takshila Mindspace – 2026

Investiture Ceremony

From Seed to Snack
दिल्ली पब्लिक स्कूल, पुणे में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह “देशभक्ति: शब्द से रंगमंच तक” विषय के साथ उत्साह और गरिमा के वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रधानाचार्या श्रीमती अमिता सिंह द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के वास्तविक अर्थ, कर्तव्यों और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने वीर रस की कविता प्रस्तुत की, जबकि “क्या सचमुच हम स्वतंत्र हैं?” लघुनाटिका ने सभी को स्वतंत्रता के वास्तविक अर्थ पर विचार करने के लिए प्रेरित किया। देशभक्ति समूहगान और सामूहिक नृत्य ने भारत की सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

स्वतंत्रता सप्ताह के अंतर्गत 10 से 14 अगस्त तक भी विभिन्न रचनात्मक और शैक्षिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इनमें देशभक्ति गीत, आर.जे. कार्यक्रम, विशेष पुस्तकालय कोना, जागरूकता अभियान, तिरंगे से प्रेरित बैज निर्माण तथा विभिन्न कक्षाओं द्वारा संस्कृति, विरासत और भारतीय राज्यों से जुड़ी प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं। कक्षा 7 और 10 के विद्यार्थियों ने विशेष व्यंजन गतिविधियों में भाग लिया, जबकि कक्षा 11 एवं 12 के लिए लेफ्टिनेंट कर्नल नेहा गोयल का विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। इन गतिविधियों ने विद्यार्थियों को इतिहास, संस्कृति, रचनात्मकता और नागरिक दायित्वों से जोड़ते हुए समारोह को प्रेरणादायी और स्मरणीय बनाया।

Ⓒ Copyright 2003-26 Delhi Public School Pune | Designed & Maintained by Edunext Technologies Pvt. Ltd.